महाशिवरात्रि पर “बम बम भोले” से गूंज उठा नौतनवा

महाशिवरात्रि पर “बम बम भोले” से गूंज उठा नौतनवा

महाशिवरात्रि पर “बम बम भोले” से गूंज उठा नौतनवा

महाशिवरात्रि पर “बम बम भोले” से गूंज उठा नौतनवानौतनवा के दोमुहान घाट पर भव्य शिव झांकी और शिव बारात, उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर “बम बम भोले” से गूंज उठा नौतनवा
नौतनवा नगर स्थित प्रसिद्ध श्री श्री झारखंडी महादेव मंदिर एवं नौतनवा ब्लॉक के ग्राम भगवानपुर के टोला मदरी स्थित प्रसिद्ध श्री शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते विधायक ऋषि त्रिपाठी साथ में मौजूद हैं ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र स्थित दोमुहान घाट पर भव्य शिव झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बेलपत्र, पुष्प, पूजन सामग्री अर्पित करते हुए दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर जगत कल्याण की कामना की।
इसी क्रम में नगर के झारखंडी मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बारात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्टॉल लगाकर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया।
दोनों स्थानों पर आयोजित भगवान शिव की मनमोहक झांकियों का श्रद्धालुओं ने पूरे दिन आनंद उठाया। “बम बम भोले” और शिव भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शिव तांडव नृत्य पर युवा और श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि “आध्यात्म से मनुष्य का जुड़ाव अनेक नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।” वहीं नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा, आध्यात्मिक ऊर्जा और जनकल्याण का प्रतीक है, जो समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करता है।”
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, राकेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, अशोक रौनियार, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, लल्लू जायसवाल, प्रमोद पाठक, संतोष पाण्डेय, अवधेश चौबे, राजकुमार गौड़, मल्लहर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे