नेपाल के भैरहवा में होली मिलन: वैश्य एकता, भाईचारे और संगठन का संदेश

नेपाल के भैरहवा में होली मिलन: वैश्य एकता, भाईचारे और संगठन का संदेश
नेपाल के भैरहवा में होली मिलन: वैश्य एकता, भाईचारे और संगठन का संदेश
व्यापारी नेता संतोष जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए.

नेपाल के भैरहवा में होली मिलन: वैश्य एकता, भाईचारे और संगठन का संदेश

नेपाल के भैरहवा में होली मिलन: वैश्य एकता, भाईचारे और संगठन का संदेश
वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल का वैश्य समाज द्वारा सम्मान करते हुए।.

आई एन न्यूज भैरहवां डेस्क:
भैरहवा (नेपाल)। राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल की जिला कार्य समिति रूपंदेही के नेतृत्व में भैरहवा कस्बे के एक वेंकट हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सीमा क्षेत्र से पत्रकार, व्यापारी नेता एवं वैश्य समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मित्र राष्ट्र नेपाल पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए और होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की, जबकि संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाह तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भैरव प्रसाद कलवार की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि होली रंगों का पावन पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ इस पर्व को यादगार बनाएं। वक्ताओं ने भारत-नेपाल के सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में वैश्य समाज से जुड़े विभिन्न घटकों के महिला एवं पुरुष प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। नौतनवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज जातियों में बंटा नहीं है, बल्कि एकजुट है। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता तथा आपसी वैवाहिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर भारत से पहुंचे पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल का आयोजन समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। होली के रंगों के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास, उत्साह और भाईचारे का वातावरण बना रहा। होली मिलन समारोह ने न केवल वैश्य समाज की एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन तालकेश्वर कान्दु ने किया।
महाराजगंज — उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे