नौतनवा थाने में होली को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी हुई तेज

नौतनवा थाने में होली को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी हुई तेज

नौतनवा थाने में होली को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी हुई तेज
थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने कहा—शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
नौतनवा थाने में होली को लेकर शांति व्यवस्था की तैयारी हुई तेजआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
रंगों का पर्व होली के मद्देनजर नौतनवा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने की, जिसमें थाना क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। इस दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने तथा रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अवांछित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने स्पष्ट किया कि होली पर्व भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जनता के साथ समन्वय बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे