नौतनवा के बचपन प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों ने मनाया ईद का पर्व

नौतनवा के बचपन प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों ने मनाया ईद का पर्व
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर के बचपन ए प्ले स्कूल में आज सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित नन्हें बच्चों के साथ ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह विशेष आयोजन केवल नए बच्चों के लिए रखा गया, ताकि वे इस पावन पर्व की महत्ता को समझ सकें।
इस अवसर पर बच्चों को ईद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें रोज़ा, इफ्तार, सेहरी, नमाज़ और अज़ान जैसे महत्वपूर्ण शब्दों से परिचित कराया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें मिलजुलकर रहने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में बच्चे पारंपरिक ईद की पोशाक में बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे। उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी बच्चों और शिक्षकों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और मिठास का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और एक अच्छा इंसान बनकर समाज में मानवता और इंसानियत को बनाए रखना चाहिए।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में श्रीवन्या, सौम्या, रक्षित, अद्विक, अनिका, राजवीर, जागृति, लक्ष्य, जतिन, काव्या, ओम, मशरफा, दानिश, विनायक, भावेश और लूईस शामिल रहे।
वहीं शिक्षिकाओं में रिंकल, श्रद्धा, मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, अंजली, ईशा, प्रियंका, प्रीती, अंशिका और इशिता की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न त्योहारों के प्रति जागरूक करना और उनमें आपसी प्रेम व सद्भाव की भावना विकसित करना रहा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे