कोटेदारों को बड़ी सौगात: अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित होंगी राशन दुकानें—ऋषि त्रिपाठी विधायक
कोटेदारों को बड़ी सौगात: अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित होंगी राशन दुकानें—ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 80 हजार से अधिक राशन डीलरों (कोटेदारों) को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।
इसी क्रम में सोमवार को नौतनवा तहसील के सभा कक्ष में जिसका लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता एसडीएम नौतनवा कुणाल ने की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कोटेदारों को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के साथ ही राशन डीलरों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कोटेदारों के लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब राशन डीलरों को ₹90 के स्थान पर ₹125 प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। इससे प्रदेश के हजारों कोटेदारों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
विधायक ने कहा कि सरकार प्रदेश की उचित दर दुकानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए हाईटेक ‘अन्नपूर्णा भवन’ के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसके साथ ही कोटेदारों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए उन्हें अपनी दुकानों से 39 प्रकार के घरेलू एवं दैनिक उपयोग के सामान बेचने की अनुमति भी दी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय केवल लाभांश बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कोटेदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी कोटेदारों को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से राशन दुकानों को नई पहचान मिलेगी और कोटेदारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा
सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, कोटेदार संघ अध्यक्ष संतराम, अनिल मद्धेशिया, शाहनवाज खान,राहुल दूबे, गिरिश त्रिपाठी, चंदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कोटेदार उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।
इंडो नेपाल न्यूज परिवार
.






































