नौतनवा में रसोई गैस संकट पर भड़का आक्रोश, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का धरना प्रदर्शन
नौतनवा में रसोई गैस संकट पर भड़का आक्रोश, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल का धरना प्रदर्शन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर में रसोई गैस की बढ़ती समस्या और कथित भ्रष्टाचार को लेकर आज भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मोर्चा खोल दिया है। गैस उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने नगरवासियों को एकजुट होने का आह्वान किया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे नौतनवा कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर ते हुए लोगों से गैस वितरण में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील किया।
नगर भ्रमण के पश्चात यह जनसमूह नौतनवा तहसील पहुंचा, जहां गैस एजेंसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया । इस दौरान गैस की किल्लत, समय पर सिलेंडर न मिलने और अवैध वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि नगर में आम जनता रसोई गैस की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि
गैस वितरण में भ्रष्टाचार व्याप्त है और सरकार को बदनाम किया जा रहा, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से नागेंद्र शुक्ला, राजन वर्मा, प्रेम जैसवाल, ओमप्रकाश वर्मा हरिनारायण लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।


