नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का वादा पूरा, रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर —27 करोड़ का पुल स्वीकृत

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का वादा पूरा, रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर —27 करोड़ का पुल स्वीकृत।
पुल नहीं बना तो वोट नहीं मांगूंगा”—विधायक का वादा हुआ पूरा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवा ग्राम सभा और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर पुल के अभाव में वर्षों से संपर्क मार्ग से कटे रहने वाले ग्रामीणों का संघर्ष अब रंग लाने लगा है।
तीन ओर घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में बरसात के महीनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती थी। नदी उफान पर होती और गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता, जिससे लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के दौरान “पुल नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार तक कर दिया था। यह विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था।
हालांकि, नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे दोबारा वोट मांगने नहीं आएंगे। उनके इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विधायक त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लगातार प्राथमिकता में रखते हुए शासन स्तर पर उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार मुलाकात कर लिखित अनुरोध किया गया और मामला सदन तक भी पहुंचाया गया।
अब इस प्रयास का परिणाम सामने आया है। सेमरहवा घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, जो लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगा और वर्षों से उपेक्षित ग्रामीणों को राहत देगा।
ग्रामीणों में इस खबर से खुशी की लहर है।

महाराजगंज -उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे