नौतनवा को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर पालिका को जेसीबी व दो ट्रैक्टर पूजा अर्चना के बाद समर्पित

नौतनवा को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर पालिका को जेसीबी व दो ट्रैक्टर पूजा अर्चना के बाद समर्पित

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु एक जेसीबी मशीन तथा हैवी पावर के दो छोटे ट्रैक्टर खरीदे गए, जिनका शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूजन कर नगर को समर्पित किया गया।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका लगातार नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी था कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी न रहे। इसी उद्देश्य से नई मशीनरी खरीदी गई है, जिससे नगर में कचरा उठान एवं सफाई कार्य त्वरित गति से संपन्न कराया जा सकेगा।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, लिपिक संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, गोविंद, राजन वर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *