किसानों की मांग: पहले मिले डीजल, वरना पिछड़ जाएगी धान की खेती
किसानों की मांग: पहले मिले डीजल, वरना पिछड़ जाएगी धान की खेती
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क :
डीजल की कमी के कारण धान की खेती प्रभावित होती नजर आ रही है । किसानों ने मांग की टैंकर आने पर पेट्रोल पंपों पर पहले किसानों को जरूरत के अनुसार डीजल दिया है जाये । धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है । लेकिन डीजल के अभाव में किसान मजबूर हैं । गैलन लेकर पंपों के चक्कर काट रहे हैं । कुछ को तो जद्दोजहद करने के बाद डीजल मिल जाता है तो वहीं कुछ किसानों को बैरंग ही लौटना पड़ रहा है । किसानों ने मांग किया है की प्रशासन को पहले किसानों को डीजल मुहय्या कराने का प्रबंध किया जाये । जिससे की धान की नर्सरी को समय पर लगाया जा सके । वर्ना विलंब होने पर धान की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है । जिससे किसान चिंतित हैं । बता दें कि इस समय कोल्होई बृजमनगंज फरेंदा समेत पूरे जनपद में डीजल व पेट्रोल को लेकर एक जैसी स्थिति देखने को मिल रही है । जहाँ मिलने की सम्भावना होती है तो वहाँ भीड़ अधिक जमा हो जाती है । जिससे प्रशासन को भी जद्दोजहद करनी पड़ती है
( महाराजगंज उत्तर प्रदेश )



