नौतनवा में सपा का शक्ति प्रदर्शन कल, पैदल मार्च कर तहसील पहुंचेगे कार्यकर्ता– भोला

नौतनवा में सपा का शक्ति प्रदर्शन कल, पैदल मार्च कर तहसील पहुंचेगे कार्यकर्ता– भोला
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: विभिन्न जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोमवार को सड़क पर उतरेंगे। पार्टी कार्यकर्ता खनुवा चौराहे पर एकत्रित होकर वहां से पैदल मार्च करते हुए नौतनवा तहसील पहुंचेंगे और एसडीएम नौतनवा को मांग पत्र सौंपेंगे।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पूरी ताकत से जुट गए हैं। नौतनवा तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा नेता भोला यादव ने संभाली है। वह गांव-गांव जाकर समाजवादी युवाओं और कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं।
सोमवार को आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व बैजू यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी एवं रामकोला प्रभारी करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष बिक्रम यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल, ब्लॉक महासचिव कमरुद्दीन हसन, सोनौली नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता तथा छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सहित जिले स्तर के कई नेता मौजूद रहेंगे।
इस संबंध में इंडो नेपाल न्यूज़ से बातचीत करते हुए बैजू यादव ने बताया कि धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खनुवा चौराहे पर समाजवादी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहां से पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *