बृजमनगंज : बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
बृजमनगंज : बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क :
बृजमनगंज में ग्राम सभा गोपालपुर समेत क्षेत्र में सोमवार की सुबह से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं । तो वहीं उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है । बारिश ना होने के कारण किसान धान के फसल की रोपाई नहीं कर पा रहे थे । जिससे दिन प्रतिदिन उनकी चिंताएं बढ़ती ही जा रही थीं । कुछ किसान डीजल पंपसेट समेत अन्य पानी के उपकरणों का प्रयोग करके धान की रोपाई करवा रहे थे । लेकिन लम्बे समय से बारिश ना होने के कारण तेज धूप से तपी हुई धरती कुछ ज्यादा ही पानी अपने अंदर निगल रही थी । जिससे की खेती की लागत भी बढ़ती ही जा रही थी । कुछ किसान तेज धूप में पहले ही धान की रोपाई करवा चुके थे । तो ऐसे में उनकी फसल धूप से सूखकर पानी के लिए तरस रही थी । सोमवार को हुई बारिश ने खेतों में रौनक बढ़ा दी है । किसान खुशी से झूम उठे हैं । अब धान की रोपाई अपने चरम पर है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )



