बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: रोटावेटर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम की मौत

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय अमन की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर के पास खेत में खेल रहा था, तभी जुताई कर रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *