पीडीए एकता दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 53 पौधों का वितरण व रोपण

पीडीए एकता दिवस के रूप में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 53 पौधों का वितरण व रोपण

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) एकता दिवस के रूप में सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एव नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी बैजू यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नन्हे बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप 53 पौधों का वितरण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर उनका रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा हर व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर राजेंद्र बौद्ध, भोला चौधरी, प्रवीन मद्धेशिया, सुदामा जी, रामायण जी, राम सिंह, शैलेश, आकाश नायक, विष्णु गौड़, नीरज गुप्ता, गंगा प्रजापति, कमरुद्दीन, शिवऔतार, जोखन यादव, दिनेश कुमार, रफीक अली सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *