बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने खेल-खेल में सीखी इमोजी की भाषा

बचपन व एबी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने खेल-खेल में सीखी इमोजी की भाषा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
बचपन ए प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल (ABIS), नौतनवा में शुक्रवार को ‘वर्ल्ड इमोजी डे’ उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न इमोजी के नाम, उनके अर्थ और दैनिक जीवन में उनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
बचपन ए प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चित्रों और विभिन्न एक्शन के माध्यम से अलग-अलग इमोजी को पहचानना और उनके भावों को समझना सीखा। वहीं एबी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने क्राफ्ट, ड्राइंग, गेम्स तथा स्पीकिंग एक्टिविटी के जरिए इमोजी के अर्थ और उनके महत्व को रोचक तरीके से जाना। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने यह समझा कि इमोजी केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आधुनिक समय की एक प्रभावी संवाद भाषा भी है।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ल्ड इमोजी डे एक फन लर्निंग डे है, जो खेल-खेल में बहुत कुछ सिखाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लगभग हर व्यक्ति मोबाइल और इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। ऐसे में प्रत्येक इमोजी के सही अर्थ और उसके उचित उपयोग की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि इमोजी आज के दौर की एक नई भाषा बन चुकी है और इसका सही ज्ञान उनकी ऑनलाइन सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विद्यालय की प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने भी बच्चों को विभिन्न इमोजी के भाव, उनके उपयोग और डिजिटल संवाद में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें जिम्मेदारी के साथ डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं में रिंकल, मनिता, अंजली, प्रियंका, वैष्णवी, मोनिका, तेजस्वी, ईशा, प्रीति, इशिता, अंशिका, श्रद्धा, प्रतिभा, प्रियांशु, दीपिका, हर्ष, सौम्या, श्वेता, पूजा, ऐमान, गवशूल एवं आदित्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में मृदुल, अदिति, सौम्या, ओम, अभिलक्ष्य, दीपांजलि, रितिका, गार्गी, अद्विका, क्षितीजा, सिद्धि, कार्तिक, न्यासा, शौर्य, धैर्य, सामर्थ, अनिका, चाहत सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गतिविधियों का आनंद उठाया। समारोह के अंत में बच्चों ने विभिन्न इमोजी के भावों को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
महराजगंज — उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *