लक्ष्मीपुर में आशा बहुओं ने नौतनवां विधायक को सौंपा मांग पत्र

लक्ष्मीपुर में आशा बहुओं ने नौतनवां विधायक को सौंपा ज्ञापन
आई एन न्यूज ​लक्ष्मीपुर डेस्क:
स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज लक्ष्मीपुर में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनके कार्यों को देखते हुए एक सम्मानजनक मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की पुरजोर मांग की।
​आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, कोरोना महामारी के दौरान सराहनीय सहयोग करने, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की नियमित देखभाल करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी निष्ठा के साथ करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता है।
​आशा बहनो ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो सभी आशा और आशा संगिनी बहनें दिनांक 08 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार से प्रसव सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्यों के लिए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी।
​मांग पत्र के माध्यम से मुख्य रूप से यह मांग की गई है कि सभी आशा और आशा संगिनी बहनों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए तथा एक निश्चित मानदेय के साथ ‘समान काम, समान वेतन और समान अधिकार’ सुनिश्चित किया जाए। महाराजगंज उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *