नौतनवा में दिखा अद्भुत नज़ारा, फलाहार कार्यक्रम में मिटीं दिलों की दूरियां

नौतनवा में दिखा अद्भुत नज़ारा, फलाहार कार्यक्रम में मिटीं दिलों की दूरियां

​

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर भव्य फलाहार एवं भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती कर की।

उमड़ा जन सैलाब
बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा

​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि शारदीय नवरात्र में इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। पूरे देश में लोग पूरी श्रद्धा के साथ नवरात्र मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के इस फलाहार कार्यक्रम में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। सभी ने एक साथ मिलकर शामिल होने के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।
​उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान हर तरफ खुशहाली, सुरक्षा और शांति का वातावरण स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
​कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा चेयरमैन वृजेश मणि त्रिपाठी, सोनौली चेयरमैन हबीब खान, प्रदीप पांडेय, कृष्णा बेरीवाल, नंदलाल जायसवाल, उमा जायसवाल, सुधाकर जायसवाल,रवि वर्मा, कृपाशंकर मद्धेशिया, रुपेश अग्रवाल, लोकेंद्र जायसवाल, राहुल दुबे, रवि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, राधेश्याम सिंह, दीपक त्रिपाठी, सदामोहन उपाध्याय, वीरेंद्र त्रिपाठी, मनीष चौबे और रिंकू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *