नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि और दशहरा प्री-सेलिब्रेशन

नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि और दशहरा प्री-सेलिब्रेशन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
​नौतनवा के बचपन स्कूल में बच्चों ने नवरात्रि और दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की तथा वीडियो, चित्रों व कहानियों के माध्यम से मां के नौ रूपों और शक्ति स्वरूप के बारे में विस्तार से सीखा।
​कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रावण रूपी बैलून को फोड़कर अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया। साथ ही भगवान राम की कथा से सत्यता, तपस्या और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा ली। इस दौरान बच्चे मां दुर्गा, भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, शबरी और हनुमान आदि के मनमोहक स्वरूपों में नजर आए। बच्चों ने गरबा का भी भरपूर आनंद लिया।
​स्कूल की डायरेक्टर अंजलि ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *