नौतनवां: लव जिहाद के जाल में फंसी 17 वर्षीय किशोरी,जान से मारने की धमकी

नौतनवां: लव जिहाद के जाल में फंसी 17 वर्षीय किशोरी, सोने का लॉकेट छीनने और जान से मारने की धमकी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
​नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकदह मरचहवा में एक नाबालिग पुत्री को कथित प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नौतनवा को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​ शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री पर गांव के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक द्वारा लगातार शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने और शादी न होने देने की धमकी दी जाती है।
​आरोप के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच जब नाबालिग रास्ते से गुजर रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसे रोक लिया। शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे सड़क से घसीटते हुए नदी की तरफ ले जाया गया।
​परिजनों का आरोप है कि वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, गाली-गलौज की और गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। साथ ही, परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी गई, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है।
​पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने कहा कि पीड़िता आज मिली थी उसके शिकायत पर जांच बैठा दी गई है और जांच के उपरांत कड़ी कार्रवाई की जायगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *