नौतनवा में माता बनैलिया मंदिर में आज सजेगी गरबा की भव्य शाम, लखनऊ-दिल्ली के कलाकार बिखेरेंगे जलवा

नौतनवा में माता बनैलिया मंदिर में आज सजेगी गरबा की भव्य शाम, लखनऊ-दिल्ली के कलाकार बिखेरेंगे जलवा।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
श्री मां बनैलिया मंदिर के प्रांगण में आज भव्य गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर नगर वासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
​श्री श्री मां बनैलिया विकास समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का गरबा महोत्सव बेहद खास होने वाला है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के मनोरंजन और भक्ति रस घोलने के लिए लखनऊ और दिल्ली से विशेष कलाकारों की टीमों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी शानदार और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे।
​समिति के अध्यक्ष ने नौतनवा एवं आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि समय से पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के इस भक्ति-मय गरबा महोत्सव में शामिल होकर इसे सफल बनाएँ। आइए, सब मिलकर माता रानी की भक्ति में लीन होकर गरबा करें और इस शाम को यादगार बनाएँ।”
​आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रांगण में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी भक्तजन शांति और आनंद के साथ इस डांडिया महोत्सव का लुत्फ उठा सकें।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *