सोनौली बार्डर पर अज्ञात नेपाली युवक की मिली लाश
-सोनौली /महराजगंज
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी गाँव के पास स्थित एक पोखरे से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक नेपाली युवक की अज्ञात शव बरामद किया है ।पुलिस ने लाश को आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है । प्रभारी कोतवाल सोनौली आर० के० सिह ने बताया कि अज्ञात 32 वर्षीय नेपाली युवक की लाश बरामद किया गया । नेपाली युवक के पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया किन्तु पहचान नही हो पाया ।





