सौनौली पुलिस के चंगुल से भागा तस्कर गिरफ्तार —
सोनौली कार्यालय/महराजगज
सोनौली पुलिस के चंगुल से मेडिकल के दौरान फ़रार अभियुकत को अरघा गाव के पास घेर कर पुलिस ने पकड़ने व्या दावा किया. है ।
गुरुवार की दोपहर को 5 किलो चरस के साथ सोनौली बार्डर पर एक नेपाली युवक गिरफ्तार हुआ था । और शुक्रवार की दोपहर को सोनौली पुलिस उक्त अभियुक्त को मेडिकल कराने के लिए नौतनवा के डा० घनश्याम कुवर स्वास्थ केन्द्र पर ले गयी और मेडिकल कराने के बाद जैसे ही हॉस्पिटल से बाहर निकले युवक भाग खडा हुआ । अभियुक्त आगे आगे सिपाही पीछे पीछे दौडते रहे । काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो के सहयोग से अभियुक्त को नेपाल बार्डर से सटे गाव अरघा मे घेरा बन्दी कर दबोच लिये जाने की खबर है । इस संवम्ध मे प्रभारी कोतवाल सोनौली आर०के० सिंह ने कहा कि उसे पकड लिया गया है ।





