बैंक मैनेजरों से पूछेंगे सांसद– लोन देने में क्यों हो रही धांधली?

बैंक मैनेजरों से पूछेंगे सांसद-- लोन देने में क्यों हो रही धांधली?

बैंक मैनेजरों से पूछेंगे सांसद– लोन देने में क्यों हो रही धांधली?

-नौतनवा नगर पालिका के सभागार में आज होगी बैठक
आई एन न्यूज नौतनवा ;
केंद्र सरकार द्वारा संचालित मुद्रा लोन योजना मैं बैंक प्रबंधकों द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सांसद पंकज चौधरी का बैंक प्रबंधकों के साथ मीटिंग होना आज लगभग तय है । यह बैठक काफी गोपनीय बताया जा रहा है।
सूत्रो के अनुसार मीटिंग आज नौतनवा नगर पालिका के सभागार में 3:00 बजे आहूत की गई है ।
इस मीटिंग में नौतनवा विधानसभा के समस्त बैंक प्रबंधक उपस्थित रहेंगे।
बैठक मे उपस्थित न होने वाले बैंक प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई की भी योजना तैयार की गई है ।
बता दें कि नौतनवा विधान सभा क्षेत्र मे कुल 35 बैक है । शिकायते आ रही हैं कि अधिकांश बैकों द्वारा तय कमीशन लेकर अपात्रों को कर्ज दिया गया है। जिसकी शिकायत सासंद को लगातार मिल रहा थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये सांसद पंकज चौधरी ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक का निर्णय लिया है

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे