निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी क्यों गा रहे पीएम मोदी के गुणगान?
निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी क्यों गा रहे पीएम मोदी के गुणगान?
– नौतनवा क्षेत्र में अभी भी मजबूत नहीं भाजपा का चेहरा
आईएन, न्यूज़ महराजगंज डेस्क:
नौतनवा क्षेत्र की सियासत आये दिन किसी न किसी नई हलचल से में रहती है। हलचल भी ऐसी कि उसके मुद्दे जनसरोकार से विरत और अपनी प्रसिद्धी के लिये अधिक हैं।आमजनता इसे बाखूबी समझती है, मगर जाने क्या मजबूरी है, कि उनकी वास्तविक बातें नुक्कड़ी बहस और चाय की दुकान पर बहस तक सीमित हैं।
विडंबना देखिये! जिस प्रत्याशी ने तमाम विषम परिस्थितियों में ऐन-केन चुनावी स्टंट अपना कर मोदी लहर को भी धता बता विधायक बनने का मुकाम पाया, और वो भी भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से हराकर। वह आज ख़ुद मोदी की कसीदें गांठ रहा है।
निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के घरेलू गैस सिलेंड़र बांट रहे हैं। यह क्या है? ,,,चलो मान लिया जाय कि यह राजनिति का एक स्टंट है, सारा हत्याकांड़ में फंसने की मजबूरी है और पिता अमरमणि त्रिपाठी को गोरखपुर जेल तक रखने की सहुलियत की विवशता है। ठीक ही है,,आज के राजनैतिक परिवेश में अमन मणि त्रिपाठी के स्थान पर कोई और होता तो यही करता।
मगर मोदी और योगी की छांव तले उनके खुद के रजिस्टर्ड कारिंदे नौतनवा क्षेत्र में उज्जवला गैस तक वितरण नहीं करा पा रहे, यह जनचर्चा का एक चटख़ारा लेने वाला मुद्दा है। साथ ही उन दर्जन भर से अधिक तथाकथित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिये ” टिलिलीली”(मुंह चिढ़ाने) जैसा है, जो कि अपने प्री चुनावी पोस्टरों पर पीएम व सीएम की फोटो लगाकर निकाय चुनाव के दावे ठ़ेले पड़े हैं।
साफ़ है कि नौतनवा क्षेत्र में अभी तक भाजपा का कोई मज़बूत चेहरा नहीं उभर पाया है, जो कि इस तरह के मुद्दों पर सबलता से आगे आये। हां यह बात दिगर है कि थानों व प्रशासनिक कार्यालय पर फोन घनघनाने वाले व पैरवी करने के लिये भाजपाई लाबी की होड़ मची है।
योगी सरकार में नया क्या है? इस सवाल का जवाब अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकता है। मगर नौतनवा क्षेत्र में एक चीज़ अलग है कि निर्दल विधायक! मोदी सरकार की योजनाओं को प्रसारित कर रहा है।





