मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव की बेटी मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव की बेटी मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव की बेटी मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल गिरफ्तार
आई एन न्यूज ब्यूरो, पटना।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उनकी यह गिरफ्तारी करीब 8000 करोड़ रूपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है।
अग्रवाल पर मीसा की कंपनी को पैसे मुहैया कराने का आरोप है। अग्रवाल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
यह गिरफ्तारी दिल्ली एनसीआर में लालू यादव से जुड़े लोगों के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद हुई है।
सूत्रों के अनुसार, यह छापे एक हजार करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े थे।
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही हैं, वह पहले से ही चारा घोटाला में फंसे हुए है।ं

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे