नौतनवा कस्बे मे मेडिकल स्टोरो पर छापा आधा दर्जन दुकानो से लिए गये सेम्पल
नौतनवा कस्बे मे मेडिकल स्टोरो पर छापा आधा दर्जन दुकानो से लिए गये सेम्पल ——–
सोनौली कस्बे के मेडिकल स्टोरो पर मचा हड़कम्प दुकाने रही बन्द—-
सोनौली कार्यालय/ महराजगंज
नौतनवा कस्बे के दर्जन भर मेडिकल स्टोर की दुकानो पर आज सहायक औषधी गोरखपुर मण्डल की टीम द्वारा छापेमारी कर निरीक्षण किया गया और आधा दर्जन दुकानो से दवा के नमूने भी लिया उक्त छापेमारी की खबर से सोनौली के दवा कारोबारियो में खलबती मच गया और अधिकांश अपनी दुकाने बंद का फरार हो गये ।
सोमवार की दोपहर को नौतनवा कस्वे में औचक रूप से सहायक औषधी गोरखपुर मण्डल की टीम के साथ औषधी निरिक्षक महराजगंज ने जायसवाल चौराह समेत कस्वे के दर्जन भर फुटकर दवा की दुकानो पर छापे मारी कर दवा का निरीक्षण किया।
छापेमारी के टीम में सहायक औषधी गोरखपुर मंड़ल शिव शरण सिह औषधी निरिक्षक महराजगंज आशोक कुमार रहे।
नौतनवा के त्रिमुर्ती मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट व दवा की रख रखाव के लिए उन्हे हिदायत देते हुए कहा कि बिना फार्मासिस्ट के दवा न बेचे ।
टीम कस्बे के न्यू जायसवाल मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी किया और वहा से भी एक नमूना लिया।
इसके उपरान्त राजब्रर्दस से भी दवा के दो नमूने लिया गये। जोशी ड्रग डिस्टूबुटर और जायसवाल फार्मा पर भी छापे मारी कर जाँच पड़ताल किया गया।
ड्रग इस्पेक्टर महराजगंज आशोक चौधरी ने बताया की इस तरह का अभियान चलता रहेगा।





