किसानों को धोख़ा दे रही भाजपा सरकार : कुंवर अखिलेश
किसानों को धोख़ा दे रही भाजपा सरकार : कुंवर अखिलेश
– मध्यप्रदेश में किसानों की मौत देश पर कलंक के समान
आई एन न्यूज़ नौतनवा:
सपा के पूर्व सांसद महाराजगंज कुंवर अखिलेश सिंह ने रविवार को अपने नौतनवा आवास पर पत्रकारों से किसानों की समस्याओं पर बातचीत करते हुए कहां की 2014 की लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानो से वादा किया था की वह किसानों के उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य को डेढा करेंगे 3 वर्ष के अपने शासनकाल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने धान व गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कुल 3.5 प्रतिशत का वृद्ध किया । जबकि इन 3 वर्षों में खेती लागत मूल्य इससे ज्यादा बैठा है । अब भाजपा 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगना करने की बात करके किसानों को पुनः धोखा देने का षड्यंत्र कर रहे हैं। किसानों से प्रधानमंत्री के वादाखिलाफी का ही परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र , तमिलनाडु पंजाब, गुजरात सहित संपूर्ण देश का किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है ।
उन्होंने अभी कहा कि मध्यप्रदेश में पुलिस द्वारा किसानों को जिस निर्ममता पूर्वक मौत के घाट उतारा गया वह आजाद भारत के इतिहास में एक कलंकित अध्याय है । प्रधानमंत्री को एक स्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि देश के उद्योगपतियों पर कुल कितना कर्ज बाकी है और कितना कर्ज माफ किया गया ।
श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किसानो के करजे की बकाया की नोटिस भेजने का निर्देश हास्यास्पद बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का लंबी संसदीय अनुभव उन्हें देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली से वार्ता करके वित्त मंत्रालय से आदेश जारी करना चाहिए और यथाशीघ्र कर्जमाफी के वादे को पूरा करना चाहिए ।
मध्यप्रदेश में किसानों के साथ हुए घटना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उपवास की बाजाय किसानों को मौत के घाट उतारने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे ले जाना चाहिए और किसानों के साथ मिल बैठकर निरंतर वार्ता जारी रखते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए ।





