पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ गैर जमानती वारंट

पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ गैर जमानती वारंट

पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ गैर जमानती वारंट

–    ठूठीबारी ग्रामसभा के युवक ने लगाया था धोखाधड़ी करने का आरोप

–    अभियुक्त के घर पर पुलिस करती चाय पार्टी

आई एन न्यूज ठूठीबारी :

ठूठीबारी ग्रामसभा का कई बार प्रतिनिधित्व कर चूके ओमप्रकाश इन दिनों मुश्किलों में पड गए है| ग्रामसभा निवासी एक युवक ने ही उनपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए| माननीय सीजेएम कोर्ट महाराजगंज में निवेदन किया था जिसका संज्ञान लेते हुए माननीय कोर्ट महोदय ने पूर्व ग्रामप्रधान पर मुक़दमा नम्बर 2769/13 के तहत कृष्णमोहन/ओमप्रकाश वगैरह के खिलाफ़ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420,504 व 506 के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर स्थानीय कोतवाली पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया है| वही दुसरे पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है वही आरोपी के घर ही चाय पार्टी में मसलूग रहती है|

     मिली जानकारी के अनुसार पूर्व ग्रामप्रधान ओमप्रकाश पुत्र स्व. रामचन्दर ने गाँव के ही अपने दो करीबियों को भरवलिया ग्राम सभा में अपनी जमीन बेंची थी पर खरीददारो के द्वारा जब उक्त जमीन की पैमाइश करायी गई तो मौके पर उस नम्बर की जमीन ही नहीं निकली| तमाम कोशिशो के बावजूद मामला बनता ना देख उनके ही रिश्तेदार कृष्णमोहन पुत्र गोपाल के द्वारा स्थानीय कोतवाली में एक तहरीर दे जाँच कर मुक़दमा पंजीकृत का आग्रह किया था पर तत्कालीन सरकार के कुछ प्रभावशालियो के दबाव में स्थानीय कोतवाली में मुक़दमा पंजीकृत नहीं किया जा सका था| विवश हो पीड़ित परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसका माननीय सीजेएम कोर्ट महराजगंज ने खुद ही संज्ञान लेते हुए पूर्व ग्रामप्रधान पर मुक़दमा नम्बर 2769/13 के तहत कृष्णमोहन/ओमप्रकाश वगैरह के खिलाफ़ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420,504 व 506 के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर ट्रायल शुरू कर दिया बार बार नोटिस आने के बावजूद जब आरोपी पक्ष हाजिर नहीं हुआ तो माननीय कोर्ट महोदय के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी करते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस को निर्देश  दिया है कि उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करके मेरे समक्ष पेश कीजिये| ऐसा करने में त्रुटी न हो| अब करीब एक माह होने को है अब भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है| वही पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है और आरोपी के घर अक्सर चाय पार्टी भी किया करती है| इस बावत कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि हमारे आने के बाद से कोई वारंट पेन्डिंग नहीं है|

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे