योग दिवस पर सपाइयों ने रैली निकाल चलाई साइकिल

योग दिवस पर सपाइयों ने रैली निकाल चलाई साइकिल

योग दिवस पर सपाइयों ने रैली निकाल चलाई साइकिल

योग दिवस पर सपाइयों ने रैली निकाल चलाई साइकिल —
आईएन न्यूज़ महाराजगंज डेस्क:
योग दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जमकर साइकिल चलाया और स्वस्थ रहो मजबूत रहो का नारा लगाया।
बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केआहवान पर नौतनवा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी एंव युवा संगठन से जुड़े सैकड़ों नौजवानों ने योग दिवस पर सायकिल रैली निकाल कर स्वस्थ रहो मजबूत बनो का नारा लगाते हुए कुंवर आवास नौतनवा से रैली निकाली और नौतनवा नगर के प्रमुख मार्गो पर साइकिल चला कर भ्रमण किया ।
सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण को शुद्ध रखने का आवाहन करते हुए सायकिल चलाओ तेल बचाओ के प्रति भी जागरुक किया ।
सायकिल रैली में मुख्य रूप से पप्पू जायसवाल उर्फ़ चड्डे महेश सिहं मन्नू यादव रविन्द्र संजय मौर्य सुरज गौड सोनू चौधरी रामप्रसाद गोपाल जायसवाल दिनेश सिहं सुनील रोहित यादव सोनू गौड़ सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। रैली मैं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति नगर अध्यक्ष संजय सिहं ने आभार प्रकट किया।
इसी क्रम में भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सपा युवा नेता भोला यादव के नेतृत्व में भी सपाइयो ने साइकिल रैली निकालकर सोनौली जुगौली गांव का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरुक किया ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे