सउदी-यूएई में दिखा चांद, भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

सउदी-यूएई में दिखा चांद, भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

सउदी-यूएई में दिखा चांद, भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

सउदी-यूएई में दिखा चांद, भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

आई एन न्यूज , नई दिल्ली
सउदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ईद आज मनाई जाएगी। रमजान महीने के बाद चांद नजर आने पर ये एलान किया गया। हरमाइन के अधिकारिक ट्विटर हैल्डल पर ने चांद देखे जाने का ऐलान किया।
यूएई में आज यानी 25 जून 2017 को ईद का पहला दिन घोषित किया है। इसके तुरंत बाद सउदी अरब ने भी इसकी घोषणा कर दी। सउदी, कतर और यूएई में ईद से ये साफ है कि भारत में 26 जून को ईद मनाई जाएगी।
ईद के त्यौहार के साथ ही महीने भर से चला आ रहा रमज़ान का पाक महीना भी खत्म हो जाएगा।  रमजान के महीने के आखि‍री दिन जब आसमान में चांद नजर आता है, तो उसके दूसरे दिन ईद मनाई जाती है। मुसलमान समुदाय पूरे रमजान माह में रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेण्डर के मुताबिक रमजान का महीना 30 दिन का होता है। ऐसे में मुसलमान पूरे 30 दिन रोजा रखते हैं। रमजान के दिनों में रोजा रखने वाला मुसलमान सहरी और इफ्तार के दौरान ही कुछ ग्रहण करता है। इसके अलावा वह पानी तक नहीं पीता।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे