सर्वशिक्षा अभियान की उड़ाई जा हरी धज्ज़िया

सर्वशिक्षा अभियान की उड़ाई जा हरी धज्ज़िया

सर्वशिक्षा अभियान की उड़ाई जा हरी धज्ज़िया

– निचलौल ब्लाक के लक्ष्मीपुर खूर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय का बूरा हाल

– नदारत शिक्षकों से कैसे निखरेगा बच्चों का भविष्य

– संबन्धित जूनियर हाईस्कूल लटका मिला ताला, पांच बच्चों के बस्तें तो मिले पर बच्चे नदारत

ठूठीबारी प्रतिनिधि/महाराजगंज

शासन की मंशा के विपरित निचलौल ब्लाक के ग्राम लक्ष्मीपुर खूर्द मे सर्व शिक्षा अभियान भगवान भरोसे ही चल रहा है। प्राथमिक विद्यालय मे बच्चे जहां एक ओर खेलते मिले वही शिक्षक नदारत। ऐसे मे बच्चों का भविष्य कैसे निखरेगा।जहां एक ओर शासन शिक्षा को लेकर गंभीर है वही दूसरी ओर मातहत शिक्षक ही उसे पलीता लगाने मे लगे हुए है। निचलौल तहसील के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर खूर्द मे दिन बृहस्पतिवार के दिन कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला। नदारत शिक्षकों के बीच बच्चों का कोलाहल सर्वशिक्षा अभियान का पोल खोल रहा था। रसोईघर में बन रहे बच्चों के भोजन के लिये बच्चें लालायित दिख़ रहे थे। सवाल यह उठ रहा कि जिस उद्ेश्य से बच्चे स्कूल मे जाते है क्या उस उद्ेश्य को पूरा किया जा रहा है। वही संबन्धित जूनियर हाई स्कूल का हाल बद् से बद्तर है जहां ना ही शिक्षक और ना ही बच्चें कुछ बच्चों के बस्ते तो मिले पर बच्चें नदारत थे। प्रधानाध्यापक के रूम मे ताला बंद था। जहां कुत्ता स्कूल की रखवाली मे देखा गया ऐसे में विभागीय लापरवाही को ले अभिभावको मे खासा आक्रोश है और इसकी शिकायत जिलाधिकारी महाराजगंज से करने की बात कर रहे है।

अरूण कुमार वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे