पंजाब कमाने गए युवक की मौत

पंजाब कमाने गए युवक की मौत

पंजाब कमाने गए युवक की मौत

पंजाब कमाने गए युवक की मौत-परिजनों में हाहाकार
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आई एन न्यूज़ बृजमनगंज :
थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा फुलमनहा टोला अनूपपुर निवासी पंजाब कमाने गए युवक की फोन पर मौत का पैगाम मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। बताया जाता है कि ग्राम सभा फुलमनहा टोला अनूपपुर निवासी धर्मेन्द्र यादव उम्र करीब 32 वर्ष परिवार के जीविकोपार्जन के लिए अपने साले के साथ बीते माह पंजाब कमाने गया था। जहां पर रह कर काम कर रहा था। जहां से शुक्रवार की सुबह परिजनों को फोन पर धर्मेन्द्र के अचानक मौत की खबर मिली। जिसे सुनते ही परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। मृतक धर्मेन्द्र के कुल 4 बच्चे है। खशी 8 वर्ष ज्योति 5 वर्ष राहुल 3 वर्ष रोहित 2 वर्ष के हैं। इन मासूमो के सर से बाप का साया उठ गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे