नौतनवा बस आपरेटर एसोसिएशन पर खूनी संघर्ष की संभावना बढ़ी
नौतनवा बस आपरेटर एसोसिएशन पर खूनी संघर्ष की संभावना बढ़ी —-
बस मालिकों ने क्षेत्राधिकारी नौतनवा को घटनाक्रम से कराया अवगत, सौंपा मांग पत्र —–
आइएन न्यूज़ नौतनवा: सीमावर्ती क्षेत्र का व्यवसायिक कस्बा नौतनवा के गांधी चौक पर स्थित प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन कार्यालय पर किसी भी समय खूनी संघर्ष की संभावना प्रबल हो गई है ऑपरेटर एसोसिएशन भयभीत है और अपने जान माल की सुरक्षा से की गुहार क्षेत्राधिकारी नौतनवा से लगाई है |
मिले खबरों के मुताबिक बीते रविवार को नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर बस संचालन को लेकर एक पक्ष लाठी-डंडे से लैस होकर सड़क पर उतर गया और एक बस स्वामी को मारपीट कर अधमरा कर दिया ।
नौतनवा पुलिस ने दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
यह मामला अभी यहीं शांत नहीं हुआ है स्थिति अब और बिगड़ गई है। बस नंबर के लिए दबंग गोलबंद कुछ लोग सरेआम गुंडई पर उतर गए हैं कानून को नजरअंदाज कर बल का प्रदर्शन कर बसों का संचालन चाहते हैं। प्राइवेट मोटर एसोसिएशन नौतनवा ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी नौतनवा सुरेश कुमार रवि को एक तहरीर देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए और सुरक्षा की मांग किया है। यूनियन के अध्यक्ष मसूद खान ने बताया कि मुन्नीलाल गिरी पुत्र शोहरत गिरी निवासी सोनौली बॉर्डर अवैध रूप से गुंडई के दम पर ऑपरेटरों को धमकाकर अपने बसो का संचालन कराना चाहते हैं । जो ऑपरेटर नियम के विरुद्ध है। श्रीखंड कहा कि पूरे मामले से क्षेत्राधिकारी नौतनवा को अवगत करा दिया गया है अगर किसी तरह की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार पुलिस की लापरवाही होगी।





