जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रही बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत और 9 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रही बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत और 9 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रही बस में फटा सिलेंडर, 1 की मौत और 9 लोग घायल
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के वीसू इलाके में एक बस में सिलिंडर फट गया।

आई एन न्यूज ब्यूरो, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के वीसू इलाके में एक बस में सिलेंडर फट गया। इससे 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह बस श्रीनगर जा रही थी। घटना की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को चेनानी-नशरी सुरंग तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बंद करनी पड़ी, जिसकी वजह से सुरंग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “परिवहन को पटनीटॉप-बटोटे लिंक मार्ग की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि सुरंग की एक ट्यूब तकनीकी गड़बड़ी की से बंद हो गई।” इस 9.2 किमी लंबे सुरंग मार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अप्रैल को किया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे