प्राइवेट बस मालिक अपने कुनबे के साथ आमरण अनशन

प्राइवेट बस मालिक अपने कुनबे के साथ आमरण अनशन पर – 
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नौतनवा खनुआ ठूठीबारी मार्ग पर अपने दो नई प्राइवेट बसों के संचालन को लेकर मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन के विरोध में बस मालिक मुन्नीलाल गिरी अपने कुनबे के साथ तीन सूत्री मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी नौतनवा तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठे रहे । शुक्रवार को एसडीएम नौतनवा को दिए गए मांग पत्र में लिखा है कि विगत कई वर्षों से खनुआ नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर अपने बसों का संचालन करते आ रहे हैं। मेरे परिवार के लोगों के बस को सैयद मकसूद सहित कुछ दबंग लोग नंबर नहीं देना चाहते हैं। मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे है। मेरे परमिट प्राप्त दो और बसों को नंबर देने में दबंगई दिखा रहे हैं।
बस मालिक श्री गिरी ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई तथा अपने बसो को संचालित कराने की मांग किया ।
इस मौके पर मुख्य रुप से छोटकान प्रसाद बेचन प्रसाद कृष्ण मोहन गणपति बबलू धनपत भगनू दीपक रुदल मन्नू साजन पारस सुरेश रतन सहित दर्जन लोग बस मालिक के समर्थन में उपस्थित रहे ।





