मोटर ऑपरेटर्स एसोसिएशन नौतनवा का दुसरे दिन भी चला धरना प्रर्दशन-

मोटर ऑपरेटर्स एसोसिएशन नौतनवा का दुसरे दिन भी चला धरना प्रर्दशन—
आई एन न्यूज़ नौतनवा:
नौतनवा खनुआ ठूठीबारी रोड पर प्राइवेट वाहनों को संचालित करने वाली मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन नौतनवा के सदस्यगण अपने 4 सूत्रीय मांग को लेकर आज डसरे दिन भी धरने पर जमे रहे है।
शुक्रवार से नौतनवा तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सदस्यगण ने एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह को दिए गए अपने 4 सूत्री मांग पर डटे हुए है।
एसोसिएशन ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त मार्ग पर समय सारणी के अनुसार रोटेशन से प्रतिदिन वाहनों का संचालन गोलबंद लोगों से वाहन मालिकों की सुरक्षा बस मालिक रामलखन पर प्राणघातक हमला करने व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले गोलबंद लोगों की गिरफ्तारी बस मालिक मुन्नीलाल गिरी के आय से अधिक संपत्ति की जांच सुनिश्चित कराई जाए ।
एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष सैय्यद मसूद अख्तर ने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।
धरने पर बैठने वालों में मुख्य रुप से यूनियन के सदस्य जयप्रकाश जायसवाल राम लखन राजेश यादव झिनकाई दरबारी लाल जलालुद्दीन जग्गू जायसवाल सैयद आलम मेराज अली विनोद यादव राणा सिंह सहित दर्जनों बस मालिक उपस्थित रहे।





