टेस्ट रिपोर्ट में पास हुए थानाध्यक्ष बृजमनगंज।
टेस्ट रिपोर्ट में पास हुए थानाध्यक्ष बृजमनगंज।
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आई एन न्यूज बृजमनगंज:
क्राइम कण्ट्रोल में पुलिस सक्रियता की परख करने आये सीओ कुशीनगर की टेस्ट रिपोर्ट में बृजमनगंज पुलिस खरा उतरी।
मालूम हो कि बीते सोमवार की रात करीब 9 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर जनपद कुशीनगर थाना बृजमनगंज पहुंचे। थाने के कुछ दुरी से थानाध्यक्ष बृजमनगंज के मोबाईल पर फोन किये। स्वं का परिचय मनीष कुमार के रूप में देते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने मेरी बाइक पैसा आदि बनगढ़िया चौराहे पर लूट लिया है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय मय फ़ोर्स घटना स्थल के लिए निकले ही थे कि थाना गेट पर वह भी पहुंच गए। और सादे ड्रेस में आम आदमी की तरह उह्नोने पुनः आपबीती बताते हुए तहरीर दिया। जिस पर थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने त्वरित मुकदमा दर्ज का आदेश देते हुए घटना स्थल चलने की बात कही। क्राइम कण्ट्रोल में एसओ की सजगता को व एक आम आदमी के प्रति उनका ब्यवहार देख सन्तुष्ट हुए। लूट के शिकार एक पीड़ित के रूप में उन्होंने पुलिस कार्यवाही के प्रत्येक विन्दुओं पर बारीकी से निरीक्षण की। जिसमे स्थानीय पुलिस पास रही। तब जाकर उन्होंने सी ओ सदर जनपद कुशीनगर योगेन्द्र कुमार के रूप परिचय दिया। इस मामले में टेस्ट रिपोर्ट के लिए आये सी ओ सदर जनपद कुशीनगर योगेन्द्र कुमार से बात करने पर उन्होंने एस ओ बृजमनगंज ज्ञानेन्द्र राय को टेस्ट में शत प्रतशत पास बताया।





