ऐतिहासिक ताल का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

ऐतिहासिक ताल का अधिकारियो ने किया निरीक्षण

ऐतिहासिक ताल का अधिकारियो ने किया निरीक्षण —
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आई एन न्यूज बृजमनगंज:
विकास खण्ड बृजमनगंज के ऐतिहासिक श्री नगर ताल व उसपर बने पुल का निरीक्षण विभागीय अधिकारीयों ने किया।
गुरुवार को सिंचाई विभाग गोरखपुर के अधीक्षण अभियन्ता अरुण कुमार व महराजगंज के अधिसासी अभियन्ता सुरेश कुमार एवं ए ई सम्भूनाथ कुशवाहा की टीम क्षेत्र के श्री नगर ताल पर पहुंची। यहां के जर्जर पुल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही ताल में जल संरक्षण को लेकर भी मुआयना हुआ। बताते चले कि यह ताल ऐतिहासिक है। इस ताल पर बना पुल गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने बनवाया था। जिस पर आज तक कोई काम नही किया गया। देख रेख के अभाव में यह पुल जर्जर हो चूका है। इस पर आवागमन खतरों भरा है। जिसको संज्ञान में लेते हुए अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे