बनो के सफाये मे जुटे लकड़ी चोर —-
बन के सफाये मे जुटे लकड़ी चोर —–
लक्ष्मीपुर /महराजगंज
प्रदेश की सरकार एक तरफ जहां ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत पौध रोपण पर जोर दे रही है । वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते बनों की कटान थमने का नाम नही ले रही है । जिसका जीता जगता नमूना बन क्षेत्र लक्ष्मीपुर के बन चौकी टेढ़ी के पास दिखाई दिया ।
बन क्षेत्र लक्ष्मीपुर का बन चौकी टेढ़ी स्थित है । जिससे महज 50 मीटर की दुरी पर बीती रात माफियाओं ने दो सागौन का पेंड़ काट ले गए है । एक पेंड़ का ऊपरी हिस्सा छोड़ दिया गया है । सूत्रों की माने तो प्रति दिन जंगल से होकर रात के सन्नाटे में कई एक पिकअप वाहनों को आते जाते देखा भी जाता है । मजे की बात यह है कि बन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर कुल्हाड़ी चली और किसी को भनक तक नही लगी ।





