एसएसबी ने अवैध बालू खनन पर कसा शिकंजा, दो ट्राली बालू सीज

सोनौली कार्यालय/महराजगंज
सीमावर्ती क्षेत्र के नदियो से अवैध बालू खनन करने वाले गिरोह पर एसएसबी ने शिकंजा कस दिया है।ं जिसको लेकर खनन गिरोह मे खलबली मच गया हैं। एसएसबी के जवानो ने नदी के रास्ते पर घेरा बन्दी कर दो ट्राली अवैध बालू पकड कर सोनौली पुलिस को सौपते हुए सीज करा दिया है।
पडोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले नदिया रोहिणी समेत कई नदियो मे अवैध बालू खनन का कार्य जोरो पर चल रहा है। इस खनन से नदी से सटे कई गाॅव नदी के चपेट मे आ जाते है। खनन के लिए नदियो के छोर को काटकर बनाये गये रास्ते के कारण नदियो मे बाढ आते ही बाध कई स्थान पर टूटने लगता है। बाढ का पानी गाव मे घुसने जाता है। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते बाढ अपना काम कर चुका होता है। गाॅव के कुछ दबंग लोग अपने थोडे से लाभ के लिए ग्रामीणो की गाढी गमाई को ढूबवा देते है। सैकडो एकड फसल बर्बाद हो जाता है। बाढ को देखते हुए एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्र के नदियो पर इस समय कडी नजर रख रही है।
शनिवार तडके रोहिणी नदी से अवैध तरीके से खनन करके बालू ला रहे दो टेक्टर टाली को सोनौली के ग्राम श्यामकाट के पास एसएसबी के जवानो ने गस्त के दौरान पकड लिया और सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया। सोनौली पुलिस ने पकडे गये बालू को सीज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है। एसएसबी के इस कार्यवाही से बालू खनन गिरोह मे खलबली मे मच गया है। इस सम्बध मे प्रभारी कोतवाल सोनौली आर0के0 सिंह ने कहा कि दो ट्राली बालू सीज किया है। अवैध खनन को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे