एसएसबी व यूपी पुलिस की संयुक्त अभियान मे नेपाली शराब का जख़ीरा बरामद

एसएसबी व यूपी पुलिस की संयुक्त अभियान मे नेपाली शराब का जख़ीरा बरामद

लक्ष्मीपुर खूर्द के पीलर संख्या 504/9 से बरामद हुई नेपाली शराब
– 3 सायकिल व एक अभियुक्त गिरप्तार वही 2 फरार
– कुल 45 पेटियों मे 1350 शीशी नेपाली शराब बरामद
ठूठीबारी प्रतिनिधि/महाराजगंज
दिन शनिवार की रात एसएसबी डिप्टी कमाण्डर के दिशा निर्देश पर एसएसबी व यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूर्द पीलर संख्या 504/9 से भारी मात्रा मे नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरप्तार किया गया वही दो अन्य टीम को देख फरार हो गये।
मुखबिर की सटिक सूचना का संज्ञान लेते हुए एसएसबी डिप्टी कमाण्डर अभिषेक वर्मा ने ठूठीबारी बीओपी को कार्यवाही करने का दिशा निर्देश जारी किया। जिसपर कोतवाली ठूठीबारी व एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खूर्द के पीलर संख्या 504/9 से 11 बजे रात मे तीन सायकिलो पर लदा 1350 शीशी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोच लिया वही दो अन्य टीम को देख फरार हो गये। भागे हुए तस्करों की पहचान कमलेष पुत्र नागेन्द व धर्मेन्द्र पुत्र रमधू के रूप मे हुई है वही पकड़े गये तस्कर ने इस बड़े खेप के सरगना का नाम भुवर को बताया। कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट 60 सहित भा.द.सं. 419, 420, 467, 468 व 272 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसएसबी एसआई सुरेन्द्र कुमार, मेजर गणेश डिगंा कोतवाली पुलिस से हेड कास्टेबिल राधेश्याम पाण्डेय सहित तमाम जवान मौजूद रहे।
नोट-आखिर कहां से हुयी बरामदगी कोतवाली पुलिस की टीम ने बताया लक्ष्मीपुर खूर्द के पीलर संख्या 504/9 से की गयी इसकी बरामदगी। वही पकड़े गये अभियुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि तुर्कहिया के नहर के पास से की गयी है बरामदगी।
अरूण कुमार वर्मा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे