नौतनवां: केक काटकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बाबा साहब को किया नमन

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नौतनवा नगर सहित दर्जन भर विभिन्न स्थानों पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया और दीप प्रज्वलित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रमों में ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया और देश को एक मजबूत संविधान दिया।
इस मौके पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, अभिषेक मिश्रा, मनोज कुमार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

नौतनवां: केक काटकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बाबा साहब को किया नमन
सोनौली को बड़ी सौगात: ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 100 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टेशन
नौतनवा: अधिवक्ता से पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार, नाराज़ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में बैसाखी की धूम, बच्चों ने सीखा फसल पर्व का महत्व
प्रधानमंत्री और मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा, किसके पास कितनी संपत्ति? 
