सोनौली बॉर्डर का एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर का आज दोपहर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात एसएसबी की निगरानी सहित
सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण एवं चेकिंग प्रक्रिया का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। साथ ही सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
इसके अतिरिक्त, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखा जाए, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सकें।
एसपी के इस निरीक्षण से सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

सोनौली बॉर्डर का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी का वादा पूरा, रोहिन नदी के सेमरहवा घाट पर —27 करोड़ का पुल स्वीकृत
नव ज्योति स्कॉलर एकेडमी का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
भीषण आग से 35 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, तीन झोपड़ियां भी खाक
पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत एसपी, कानून-व्यवस्था पर साझा किए विजन 
