पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत एसपी, कानून-व्यवस्था पर साझा किया विजन
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
महराजगंज जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज दोपहर पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारो के साथ अपनी प्रथम परिचयात्मक गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और जनसहयोग से बेहतर पुलिसिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उसे लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और निष्पक्ष संवाद से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इसमें मीडिया का सहयोग अहम भूमिका निभा सकता है। एसपी ने पत्रकारों से अपील की कि वे सही और तथ्यात्मक खबरों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।
गोष्ठी के दौरान पत्रकारों ने भी विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अपने सुझाव दिए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। प्रेस वार्ता में एएसपी भी मौजूद रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत एसपी, कानून-व्यवस्था पर साझा किए विजन
नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी सोनौली में आज मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव, तैयारियां पूरी
अड्डा बाजार में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कमांडो प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह संपन्न, आईजीपी दान बहादुर कार्की रहे मुख्य अतिथि
जनता की सुनवाई से शुरू हुआ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का कार्यकाल, अफसरों को दिए सख्त निर्देश 
