ताज़ा खबर

पर्यटन

बार्डर स्पेसल

news

भैरहवा कसीनो में गोलियों की गूंज: नेपाल में भारतीय गैंग की दहशत,पुलिस ने तेज की तलाश।
आई एन न्यूज भैरहवां नेपाल: भैरहवां के होटल निर्वाणा कसीनो में विगत दिनों हुए बहुचर्चित गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल सभी आरोपी भारतीय नागरिक हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भारत के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इनमें मऊ जिले के चिरैयाकोट निवासी शिवनाथ सिंह लगभग 28 वर्षीय पुत्र रणविजय सिंह उर्फ विपुल सिंह, गोरखपुर जिले के मजगावा निवासी लगभग 30 वर्षीय विश्वजीत यादव, देवरिया जिले के सुरौली पर्सिया टहड्डो निवासी राजू उर्फ उत्कर्ष सिंह तथा बाबू, गोरखपुर जिले के नंदनगर दरगहिया निवासी निरंजन सिंह उर्फ शिव यादव, और गोरखपुर जिले के रणदिया सिखथोन निवासी लगभग 28 वर्षीय प्रभात राय शामिल हैं।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
नेपाल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या नेपाल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
रूपंदेही –नेपाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे