निषाद समाज के सम्मान पर चोट! बोर्ड लगाने पर युवा नेता विकास मिश्रा पर मुकदमा, समाज में आक्रोश

निषाद समाज के सम्मान पर चोट! बोर्ड लगाने पर युवा नेता विकास मिश्रा पर मुकदमा, समाज में आक्रोश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा नौड़ीहवा चौराहे पर निषाद समाज द्वारा गुहराज निषाद जयंती धूमधाम से मनाए जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे युवा नेता विकास मिश्रा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिससे निषाद समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सखा महाराज गुहराज निषाद जी की जयंती के अवसर पर आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग एकत्रित हुए थे। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी पहचान को स्थापित करने के उद्देश्य से नौड़ीहवा चौराहे पर “निषाद चौराहा” नाम का एक बोर्ड स्थापित कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग निवास करते हैं, लेकिन उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी। ऐसे में जयंती के अवसर पर बोर्ड लगाए जाने को समाज के लोगों ने अपने सम्मान और गौरव से जोड़कर देखा और इसे उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी निष्ठा भी व्यक्त की।
हालांकि, बोर्ड लगाए जाने से कुछ अन्य लोगों में नाराजगी उत्पन्न हो गई। विरोध जताते हुए कुछ लोगों ने युवा नेता विकास मिश्रा पर विभिन्न आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद निषाद समाज में रोष फैल गया है। समाज के लोगों का कहना है कि यह उनके सम्मान और पहचान से जुड़ा मामला है और वे इसे लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाने के लिए समाज के लोग लगातार बैठकें कर रहे हैं।
फिलहाल, मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सोनौली ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे