75 साल तक नहीं बनी सड़क, अब शुरू हुआ निर्माण—खनुवा में खुशी की लहर

75 साल तक नहीं बनी सड़क, अब शुरू हुआ निर्माण—खनुवा में खुशी की लहर

ब्लॉक प्रमुख के साथ ग्राम प्रधान बातचीत करते हुए।.

नेपाल बॉर्डर के इस गांव में पहली बार पहुंची सड़क! जानिए पूरी कहानी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा खनुवा का पहाड़ी टोला, जो सीधे पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा हुआ है, आजादी के बाद से अब तक विकास के मामले में पूरी तरह उपेक्षित रहा। इस क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का भारत-नेपाल के बीच आवागमन होता है, लेकिन सड़क जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव लंबे समय से बना हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्षों से जनप्रतिनिधि गांव में पहुंचकर सड़क निर्माण के नाम पर केवल आश्वासन देते रहे और फोटो खिंचवाकर चले जाते थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
अब ग्राम प्रधान आशा देवी की विशेष पहल पर इस उपेक्षा का अंत होता दिख रहा है। नौतनवा के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने ऋषि त्रिपाठी (विधायक नौतनवा) के सहयोग से सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, करीब 300 मीटर तक खड़ंजा सड़क का निर्माण पूरा होना है, जबकि लगभग 150 मीटर हिस्से पर कार्य तेजी से जारी है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
ग्राम प्रधान आशा देवी ने ब्लॉक प्रमुख और विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो कार्य वर्षों से लंबित था, वह अब उनकी विशेष पहल से पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के लोग जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास से बेहद खुश हैं और उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में व्यापार और संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे