महाराजगंज: कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी, स्टंट और अभद्र पोस्ट पर 5 गिरफ्तार
महाराजगंज: कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी, स्टंट और अभद्र पोस्ट पर 5 गिरफ्तार
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
जनपद में सोशल मीडिया पर भ्रामक व अभद्र टिप्पणियां करने तथा खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोल्हुई थाना पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े मामले में कुछ अराजक तत्वों के समर्थन में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक बाइक स्टंट कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही स्टंट में प्रयोग की गई 03 मोटरसाइकिलें — बजाज प्लेटिना और एवेन्जर — को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है: मसकुर पुत्र अतीकुल्लाह, निवासी बैरवा चन्दरपुर, थाना नौतनवा (उम्र 22 वर्ष) यजदानी पुत्र सब्बीर, निवासी बनकटवा, जनपद महराजगंज (उम्र 19 वर्ष)असरफ पुत्र नासीर, निवासी त्रिलोक पुर , थाना सोनौली (उम्र 18 वर्ष)इरसाद पुत्र शाहिद अली, निवासी अड्डा बाजार, थाना नौतनवा (उम्र 24 वर्ष)अरशद पुत्र इशरार अहमद, निवासी करैला अजगरहवा, थाना कोल्हुई
सभी अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या अभद्र सामग्री पोस्ट करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट जैसे खतरनाक कृत्य करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


