सोनौली बार्डर पर 60 करोड की कोकीन बरामद ,दो खेप खपा चुकी दिल्ली मे —
सोनोाली बार्डर पर 60 करोड की कोकीन बरामद ——
कोकीन की दो खेप पहले भी खपा चुकी है दिल्ली मे —–
सोनौली कार्यालय / महराजगंज
भारत नेपाल की सोनौली बार्डर पर एसएसबी ने चेकिंग के दौरान मैत्री बस में सवार एक महिला यात्री से उच्चक्वाल्टी के 60 करोड़ की कोकीन बरामद कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
मंगलवार की रात में काठमांडू से दिल्ली को जाने वाली मैत्री बस जब सोनौली नो मैसलैंड पहुँचा और एसएसबी ने जब बस में सवार यात्रियों की चेकिंग किया तो उसमें से एक महिला के पास से छिपाकर रखा हुआ 3 किलो उच्च क्वालिटी का कोकीन बरामद हुआ । एसएसबी ने उस महिला को अपने कैम्प में ले जाकर रखा । और बुधवार को जब लखनऊ की नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो टीम ने बरामद कोकीन की जाँच किया । सुरक्षा जॉच एजेसियो ने महिला से पूछताछ किया तो महिला ने अपना नाम रिजो खसुम उम्र 40 वर्ष निवासी मणिपुर इम्फाल बताया और कहा कि हम दिल्ली से काठमाण्डू गई थी । काठमाण्डू होटल में एक महिला मिली जो इस कोकीन को दिल्ली तक ले जाने को दिया है ।
पूछ ताछ मे पता चला कि पकडी गयी महिला इसके पहले भी कोकीन की दो खेप दिल्ली पहुचा चुकी है ।
इस सम्बंध भे एसएसबी के कमान्डेट शिव दयाल ने बताया कि तीन किलो उच्च क्वालिटी का कोकीन बरामद किया गया है जिसकी कीमत 60 करोड रुपये आका गया है ।





