नौतनवा : शिव प्रताप शुक्ल के मंत्री बनने पर खुशी से झूमे समर्थक

नौतनवा : शिव प्रताप शुक्ल के मंत्री बनने पर खुशी से झूमे समर्थक

नौतनवा : शिव प्रताप शुक्ल के मंत्री बनने पर खुशी से झूमे समर्थक

शिव प्रताप शुक्ल के मंत्री बनने पर खुशी से झूमे समर्थक

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल के कद्दावार बीजेपी नेता एवं राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जगह देने पर महराजगंज जिले के नौतनवा नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर रविवार को विधायक अमनमणि त्रिपाठी के नौतनवा स्थित कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। गुड्डू खान ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ला बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के नींव की ईंट हैं। इनके मंत्री बनने से पूर्वांचल का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश में पूर्वांचल का तीव्र गति से विकास होगा। इसके लिए हम प्रधानमंत्री को दिल से बधाई एवं धन्यवाद देते हैं। इस दौरान समाजसेवी शाहनवाज खान, खुर्शीद आलम, रामनारायण गौतम, अनिल, राजेंद्र जायसवाल, कौशल्या, किसमती देवी, सुभावती देवी, नूरजहां, सुदामा देवी, जानकी, जलीमुन निशा, संजय, राज कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।

नौतनवा : शिव प्रताप शुक्ल के मंत्री बनने पर खुशी से झूमे समर्थक

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे