लखनऊ मे लाठी चार्ज सपा सरकार की बौखलाहट का परिणाम – नरसिह
लखनऊ मे लाठी चार्ज सपा सरकार की बौखलाहट का परिणाम – नरसिह
सोनौली कार्यालय /महराजगंज लोकतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करा कर सपा सरकार ने देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
उक्त बातें गुरुवार करे हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार के भ्रष्ट क्रियाकलापों से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा प्रदेश में ध्वस्त हो चुके कानून व्यवस्था के विरोध में शांति प्रिय ढंग से धरना प्रदर्शन करने पर लाठी चार्ज करना आंसू गैस के गोले छोड़ना तथा फर्जी ढंग से अपराधिक मुकदमा दर्ज करा कर अपनी संवेदनहीनता तथा तानाशाही रवैया का परिचय दिया है। इससे कार्यकर्ताओं के मनोबल टूटने वाले नहीं हैं । जनता 2017 के चुनाव में इसका करारा जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बात का एहसास सपा सरकार को हो चुका है। यही कारण है सपा बसपा के लोग पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं । बैठक में मुख्य रूप से संगठन के ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सहानी जिला मंत्री अनिल आर्य महेंद्र भारती रामबेलास राजेंद्र राम प्यारे यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





